क्या आप माइग्रेन से परेशान है?


आधे सिर का दर्द (माइग्रेन)

माइग्रेन के साथ जी मचलाना

शोर और रोशनी से माइग्रेन बढ़ना
नेचुरल होमियोपैथी उपचार अपनाएं
consultHomeo पर कुशल होमियोपैथी डॉक्टर्स से सलाह लें…
हमारे डॉक्टर्स से मुफ्त परामर्श के लिए फॉर्म भरें
हमारा ऑनलाइन परामर्श कैसे काम करता है?
ऑनलाइन परामर्श शुरू करें केवल 4 आसान स्टेप में
1. हमसे संपर्क करें
हमसे व्हाट्सप्प अथवा कॉल पर संपर्क करें, अथवा संपर्क फॉर्म भरें।
या ऊपर दी गई प्लान लिस्ट में से अपनी बीमारी का परामर्श प्लान चुनें।

2. परामर्श का समय निर्धारण
हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करेंगे एवं हमारे डॉक्टर से बेसिक ऑनलाइन परामर्श के लिए आपका समय निर्धारित करेंगे। निर्धारित समय पर हमारे डॉक्टर आपके केस के बारे में कुछ बेसिक जानकारी लेंगे।

3. डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श
बेसिक परामर्श के बाद यदि हमारे डॉक्टर आपका केस स्वीकार करते हैं तो वे आपकी विस्तृत केस टेकिंग करेंगे एवं आपकी मेडिसिन का निर्धारण करेंगें। विस्तृत केस टेकिंग से पहले फीस का भुगतान करें।

4. आपके पते पर मेडिसिन डिलीवरी
सफल परामर्श के बाद हम आपके पते पर 1 माह की दवा भेजेंगे। दवा आपके पते पर पहुंचने के बाद हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करके दवा समझाएंगे। हम आपके केस का रूटीन फॉलो-अप करेंगे (7 या 15 दिनों के अंतराल पर)
अपने उपचार के लिए हमें क्यों चुनें?

पूर्ण गोपनीयता
आपकी गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए हम आपकी व्यक्तिगत सूचना पूर्णतया गुप्त रखते हैं।

प्रमाणित डॉक्टर
हमारे सभी डॉक्टर रजिस्टर्ड और प्रोफेशनल डॉक्टर हैं। एवं वे सभी अपनी फील्ड में अनुभवी हैं।

सस्ता उपचार
हमारा होम्योपैथी उपचार दूसरे उपचार विकल्पों की तुलना में बहुत किफायती है।

दूसरी राय लें
हमारे मुफ्त बेसिक परामर्श से आप अपनी बीमारी के बारे में हमारे डॉक्टरों से दूसरी राय ले सकते हैं।

गहन केस विश्लेषण
हमारे डॉक्टर आपकी बीमारी का गहन विश्लेषण करते है जिससे आपके रोग का सबसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके

आसान उपलब्धता
हम हमारे ऑनलाइन परामर्श एवं उपचार से आप को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथी उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।
हमारे डॉक्टर
माइग्रेन (आधे सिर का दर्द)
माइग्रेन क्या है?
माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है जो आमतौर पर सिर के एक तरफ होता है, इसमें प्रायः दर्द वाले स्थान पर धड़कन जैसा महसूस होता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन युवा वयस्कों और मध्यम आयु के व्यक्तियों में अधिक आम है। छोटे बच्चों में यह कम पाया जाता है। माइग्रेन का सिरदर्द कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। यह सिरदर्द आमतौर पर बहुत तीव्र होता है और व्यक्ति की दैनिक जीवन की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।
ज़्यादातर मरीज़ों में, माइग्रेन के दर्द के चार चरण होते हैं:
- प्रोड्रोम
- ऑरा
- सिरदर्द
- पोस्टड्रोम।
लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि ये चरण हर माइग्रेन मरीज़ में, और हर बार मौजूद हों।
माइग्रेन के लक्षण
माइग्रेन के लक्षण माइग्रेन के फेज़ पर निर्भर करते हैं।
1. प्रोड्रोम फेज़ (Prodrome Phase):
यह वह फेज़ है जो असली सिरदर्द शुरू होने से 24 से 48 घंटे पहले शुरू होता है। ये मरीज़ों के लिए चेतावनी के संकेतों की तरह होता हैं। प्रोड्रोम के लक्षण ये हो सकते हैं:
- चक्कर आना
- मूड स्विंग
- भूख न लगना और कब्ज़
- बार-बार पेशाब आना
- जी मिचलाना
- गर्दन में अकड़न
- नींद अधिक आना या नींद न आना
- आवाज़ और रोशनी के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता।
2. ऑरा फेज़ (Aura Phase):
यह वह फेज़ है जो माइग्रेन से ठीक पहले या उसके दौरान होता है। ये न्यूरोसेंसरी सेंसेशन (तंत्रिकासंवेदी अनुभूति) हैं जिन्हें मरीज़ विज़ुअल (दृश्य) या दूसरे सेंसरी (संवेदी) रूपों में महसूस करता है या देखता है। ऑरा के दौरान, मरीज़ को ये महसूस हो सकता है:
- आँखों के सामने काले या चमकीले धब्बे दिखना।
- बोलने में दिक्कत
- कानों में कुछ भिनभिनाने या सीटी बजने जैसी आवाज़।
- त्वचा पर चुभन, रेंगने या छूने जैसा महसूस होना।
- शरीर के एक तरफ कमजोरी महसूस होना।
3. माइग्रेन हेडेक फेज़ (Migraine Headache Phase):
यह असल दर्द का फेज़ है, जिसमें आमतौर पर सिर के एक तरफ़ मरीज़ को तेज़ सिरदर्द होता है। यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। इस फेज़ के दौरान, आम लक्षण हैं:
- सिर के एक तरफ़ तेज़ सिरदर्द।
- सिर में धड़कन महसूस होना।
- आवाज़ और रोशनी से सिरदर्द का बढ़ना।
- जी मिचलाना और उल्टी।
4. पोस्टड्रोम (रिज़ॉल्यूशन) फेज़ (Postdrome Phase):
पोस्टड्रोम फेज माइग्रेन के मुख्य सिरदर्द के ख़त्म हो जाने के बाद का होता है।। पोस्टड्रोम को अक्सर “माइग्रेन हैंगओवर” भी कहा जाता है। इस फेज़ के दौरान, मरीज़ थका हुआ और चिड़चिड़ा महसूस करता है। यह फेज़ भी कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। पोस्टड्रोम के आम लक्षण हैं:
- मानसिक, शारीरिक काम करने पर सिरदर्द।
- गर्दन में अकड़न।
- रोशनी/आवाज़ से के लिए संवेदनशीलता।
- चक्कर आना या बेचैनी महसूस होना।
- नींद आना या नींद न आना।
- भूख में बदलाव।
माइग्रेन के कारण
माइग्रेन का सटीक कारण अज्ञात है, लेकिन जिन व्यक्तियों में पहले से माइग्रेन की प्रवृति होती है उनमें निम्न कारकों की वजह से यह शुरू हो सकता है:
- तनाव।
- आँखों पर ज़्यादा ज़ोर पड़ना।
- नींद ठीक से न आना या अनियमित होना।
- खाना छोड़ना / उपवास करना।
- डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)।
- मौसम में बदलाव की वजह से।
- तेज़ संवेदी उत्तेजना (तेज़ रोशनी, तेज़ आवाज़, तेज़ गंध आदि)।
- शारीरिक मेहनत।
- खराब बैठने, चलने की मुद्रा।
- कुछ बीमारियाँ, खासकर सर्दी/साइनस की समस्याएँ।
- डिप्रेशन, चिन्ता/व्याकुलता।
- परिवार के अन्य सदस्य में माइग्रेन का पहले से होना।
- हार्मोनल बदलाव (पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज़)।
माइग्रेन कितने-कितने दिनों में होता है
माइग्रेन हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को हफ़्ते में कुछ बार महसूस हो सकता है, कुछ दूसरों को महीने में कुछ बार, या कुछ लोगों को साल में कुछ बार महसूस हो सकता है।




