



एक्सपर्ट होम्योपैथी डॉक्टरों से घर बैठे ऑनलाइन परामर्श

केस विश्लेषण
हमारे डॉक्टर आपकी बीमारी की स्थिति का उचित विश्लेषण करते है जिससे आपके रोग का सबसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
व्यक्तिगत उपचार
आपकी बीमारी के मौजूदा लक्षणों, जीवनशैली और सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर आधारित एक व्यक्तिगत होम्योपैथिक उपचार प्लान।
होम डिलीवरी
हम आपकी दवा आपके दिए गए पते पर पहुंचाते हैं; पूरे भारत में होम डिलीवरी की सुविधा।
हमारे डॉक्टर
होम्योपैथी कैसे आपकी मदद कर सकती है?
होम्योपैथी एक अल्टरनेटिव चिकित्सा प्रणाली है एवं यह विश्व की दूसरी सबसे लोकप्रिय चिकित्सा प्रणाली है। दुनिया भर में लाखों लोग होम्योपैथी पर भरोसा करते हैं, और इसने उन्हें एक खुशहाल, स्वस्थ, रोग मुक्त जीवन दिया है। होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली में उन दवाओं का उपयोग किया जाता है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव छोड़े बिना बीमारी को ठीक करती हैं।
उचित होमियोपैथी उपचार शरीर पर कोई दुष्प्रभाव छोड़े बिना रोगों को ठीक करता है। जब होम्योपैथिक दवा को उपयुक्त खुराक, शक्ति और सही तरीके से लिया जाता है, तो यह शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखाता है। इसलिए होम्योपैथी का उपयोग किसी भी आयु वर्ग द्वारा सुरक्षित रूप से किया जा सकता है, और यह अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है।
होमियोपैथी कई पुरानी बीमारियों के उपचार में प्रभावी है: यह गुर्दे की पथरी, त्वचा की बीमारियों, जोड़ों में दर्द, साइनस की समस्या, माइग्रेन, बवासीर, पुरानी कब्ज, मुंह के छालों, पाचन संबंधी बीमारियों, मनोवैज्ञानिक विकारों, बार-बार खांसी और सर्दी, श्वसन रोगों, यौन समस्याओं, गर्भाशय संबंधी विकारों, मासिक धर्म की शिकायतों और शरीर की लगभग हर प्रणाली को कवर करने वाली कई अन्य पुरानी बीमारियों के इलाज में बहुत प्रभावी है।
होम्योपैथी उपचार के दौरान रोगी के स्वास्थ्य/जीवनशैली के हर पहलू पर विचार किया जाता हैः
होम्योपैथी व्यक्तिगतकरण की अवधारणा पर काम करती है। अर्थात्, प्रत्येक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से अलग है, और उस व्यक्ति की जीवनशैली, उसकी आदतों एवं उसकी सम्पूर्ण मानसिक अवस्था का नए सिरे से विश्लेषण किया जाना चाहिए जिससे उसके सही उपचार की राह खोजी जा सके और उसे सही दवा के माध्यम से ठीक किया जा सके। यही कारण है की होमियोपैथी में एक ही बीमारी के लिए दो अलग-अलग व्यक्तियों की दो अलग-अलग दवाएं हो सकती हैं।
किफायतीः होम्योपैथी अन्य चिकित्सा प्रणालियों की तुलना में उपचार का एक बहुत ही सस्ता तरीका है, जहां अन्य चिकित्सा प्रणालियों में लागत बहुत अधिक हो सकती है, और कभी-कभी कई रोगियों के लिए उपचार को वहन कर पाना असंभव हो जाता है। वही दूसरी ओर होमियोपैथी एक बहुत ही किफायती चिकित्सा पद्धति है जो हर किसी की पहुँच में है।
अच्छे परिणामों के लिए हमेशा कुशल होम्योपैथिक डॉक्टर से परामर्श लेंः होम्योपैथिक दवाओं की प्रभावशीलता दवा के सही चयन, उचित खुराक, शक्ति और पुनरावृत्ति पर बहुत अधिक निर्भर करती है, कोई भी होम्योपैथिक दवा लेने से पहले एक योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक से परामर्श अवस्य लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
अगर आपके किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है तो हमसे संपर्क करें। हमे आपकी मदद करने में ख़ुशी होगी।















