क्या आप एलर्जिक राइनाइटिस से परेशान है?


बार बार सर्दी होना (छींके आना, नाक बहना)

आँखों, नाक, गले में खुजली और पानी आना

एलर्जी के कारण आँखों से पानी आना
नेचुरल होमियोपैथी उपचार अपनाएं
consultHomeo पर कुशल होमियोपैथी डॉक्टर्स से सलाह लें…
हमारे डॉक्टर्स से मुफ्त परामर्श के लिए फॉर्म भरें
हमारा ऑनलाइन परामर्श कैसे काम करता है?
ऑनलाइन परामर्श शुरू करें केवल 4 आसान स्टेप में
1. हमसे संपर्क करें
हमसे व्हाट्सप्प अथवा कॉल पर संपर्क करें, अथवा संपर्क फॉर्म भरें।
या ऊपर दी गई प्लान लिस्ट में से अपनी बीमारी का परामर्श प्लान चुनें।

2. परामर्श का समय निर्धारण
हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करेंगे एवं हमारे डॉक्टर से बेसिक ऑनलाइन परामर्श के लिए आपका समय निर्धारित करेंगे। निर्धारित समय पर हमारे डॉक्टर आपके केस के बारे में कुछ बेसिक जानकारी लेंगे।

3. डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श
बेसिक परामर्श के बाद यदि हमारे डॉक्टर आपका केस स्वीकार करते हैं तो वे आपकी विस्तृत केस टेकिंग करेंगे एवं आपकी मेडिसिन का निर्धारण करेंगें। विस्तृत केस टेकिंग से पहले फीस का भुगतान करें।

4. आपके पते पर मेडिसिन डिलीवरी
सफल परामर्श के बाद हम आपके पते पर 1 माह की दवा भेजेंगे। दवा आपके पते पर पहुंचने के बाद हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करके दवा समझाएंगे। हम आपके केस का रूटीन फॉलो-अप करेंगे (7 या 15 दिनों के अंतराल पर)
अपने उपचार के लिए हमें क्यों चुनें?

पूर्ण गोपनीयता
आपकी गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए हम आपकी व्यक्तिगत सूचना पूर्णतया गुप्त रखते हैं।

प्रमाणित डॉक्टर
हमारे सभी डॉक्टर रजिस्टर्ड और प्रोफेशनल डॉक्टर हैं। एवं वे सभी अपनी फील्ड में अनुभवी हैं।

सस्ता उपचार
हमारा होम्योपैथी उपचार दूसरे उपचार विकल्पों की तुलना में बहुत किफायती है।

दूसरी राय लें
हमारे मुफ्त बेसिक परामर्श से आप अपनी बीमारी के बारे में हमारे डॉक्टरों से दूसरी राय ले सकते हैं।

गहन केस विश्लेषण
हमारे डॉक्टर आपकी बीमारी का गहन विश्लेषण करते है जिससे आपके रोग का सबसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके

आसान उपलब्धता
हम हमारे ऑनलाइन परामर्श एवं उपचार से आप को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथी उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।
हमारे डॉक्टर
एलर्जिक राइनाइटिस
एलर्जिक राइनाइटिस क्या है?
एलर्जिक राइनाइटिस शरीर का एक एलर्जिक रिएक्शन है जो तब होता है जब श्वसन तंत्र किसी एलर्जन के संपर्क में आता है। एलर्जन हवा में मौजूद छोटे कण होते हैं जिन्हें आप सांस लेते समय अंदर लेते हैं। ये एलर्जन हर किसी के लिए परेशानी पैदा नहीं करते, लेकिन अगर आप किसी एलर्जन के प्रति सेंसिटिव हैं, तो यह आपके शरीर में एलर्जिक रिएक्शन शुरू कर देता है। एलर्जिक राइनाइटिस में नाक बंद होना, छींकें आना और नाक, आँख, गले और मुंह में जलन हो सकती है।
जब आप किसी ऐसे एलर्जन के संपर्क में आते हैं जिसके प्रति आपका शरीर सेंसिटिव होता है, तो आपका इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) हिस्टामाइन नाम का एक केमिकल निकालता है । यह हिस्टामाइन आपकी नाक और गले में सूजन पैदा करता है जिससे राइनाइटिस होता है। हिस्टामाइन शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली की एक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप निकलने वाला एक रसायन है जो आपका शरीर आपको इस एलर्जन से बचाने के लिए बनाता है। यह एलर्जन को आपके शरीर से से बाहर निकालने की कोशिश करता है। एलर्जिक राइनाइटिस को ‘हे फीवर‘ भी कहा जाता है।
एलर्जन कोई भी इनडोर या आउटडोर छोटा कण हो सकता है। कुछ आम एलर्जन हैं:
- पौधों, पेड़ों और घास के फूलों से निकलने वाले पराग कण
- धूल के कण
- जानवरों की रूसी (जानवरों की त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े)
- जानवरों की लार
- नमी वाली जगहों पर होने वाली फफूंद
- कॉकरोच की बीट और लार
- पक्षियों की बीट या पंख के कण
एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण
एलर्जिक राइनाइटिस के कुछ आम लक्षण हैं:
- बार-बार छींक आना और नाक बहना।
- नाक बंद होना (नेज़ल कंजेशन)
- आंखों से पानी आना।
- आंखों में लाली।
- नाक, गले और आंखों में खुजली और जलन।
- सिरदर्द।
- खांसी और सांस लेने में घरघराहट।
- गले में खराश (कभी-कभी)।
- पित्ती।
सीज़नल (मौसमी) बनाम पेरेनियल (बारहमासी) एलर्जिक राइनाइटिस
आपका एलर्जिक राइनाइटिस (हे फीवर) मौसमी या बारहमासी हो सकता है। अगर आपके लक्षण हर साल किसी खास मौसम में दिखते हैं, तो यह सीज़नल (मौसमी) एलर्जिक राइनाइटिस है। यह पराग कणों (पॉलेन) की एलर्जी की वजह से होता है और ज़्यादातर उस मौसम में बढ़ जाता है जब आस पास फसलों और पेड़ो में फूल आ रहे होते है। आपकी एलर्जी किसी खास तरह के पौधे के पॉलेन से ही होती है; यह सभी तरह के पॉलेन से नहीं होती है। मौसमी हे फीवर के लक्षण घर से बहार जाने पर बढ़ते हैं।
दूसरी ओर, पेरेनियल (बारहमासी) एलर्जिक राइनाइटिस पूरे साल रहता है, चाहे कोई भी मौसम हो। यह ज़्यादातर पौधों के पॉलन के अलावा दूसरे एलर्जन जैसे धूल के कण, जानवरों की रूसी और फफूंदी की वजह से हो सकता है। ये एलर्जन ज़्यादातर घर के अंदर रहते हैं, इसलिए आपके लक्षण ज़्यादातर तब बढ़ेंगे जब आप घर के अंदर और बंद माहौल में हो।
एलर्जिक राइनाइटिस और कॉमन कोल्ड में अंतर
कॉमन कोल्ड (आम सर्दी-ज़ुकाम) एक वायरल इन्फेक्शन है जिसके लक्षण एलर्जिक राइनाइटिस (हे फीवर) जैसे ही होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है की कॉमन कोल्ड सिर्फ सर्दिओ के मौसम में हो यह किसी भी मौसम में हो सकने वाला एक वायरल संक्रमण है। काफी समानता होने के बाद भी कॉमन कोल्ड और एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों में कुछ अंतर होते हैं जो आपको अपनी समस्या को पहचानने में मदद कर सकते हैं। ये अंतर हैं:
- कॉमन कोल्ड एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला संक्रमण है, इसलिए यह अक्सर आपके आस-पास के लोगों में में भी होगा। लेकिन हे फीवर आपके शरीर का एलर्जन के खिलाफ एक इम्यून रिस्पॉन्स है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।
- हे फीवर में बुखार नहीं होगा, जबकि आम सर्दी-ज़ुकाम में आपको बुखार जैसा महसूस हो सकता है।
- हे फीवर में अक्सर आंखों से पानी आएगा और आंखें लाल हो जाएंगी; आम सर्दी-ज़ुकाम में ऐसा बहुत कम होता है।
- आम सर्दी-ज़ुकाम में अक्सर गले में खराश होती है, लेकिन हे फीवर में ऐसा बहुत कम होता है।
- ज्यादातर कॉमन कोल्ड 7-10 दिनों में ठीक हो जाता है जबकि एलर्जिक रायनाइटिस तब तक बना रहता है जब तक की आपके आस पास एलर्जेन मौजूद हो।




