क्या आप साइटिका से परेशान हैं?


पैर के पिछले हिस्से में दर्द

पैर में सुन्नपन और झुनझुनी

प्रभावित पैर में कमजोरी
नेचुरल होमियोपैथी उपचार अपनाएं
consultHomeo पर कुशल होमियोपैथी डॉक्टर्स से सलाह लें…
हमारे डॉक्टर्स से परामर्श के लिए फॉर्म भरें
हमारा ऑनलाइन परामर्श कैसे काम करता है?
ऑनलाइन परामर्श शुरू करें केवल 4 आसान स्टेप में
1. हमसे संपर्क करें
हमसे व्हाट्सप्प अथवा कॉल पर संपर्क करें, अथवा संपर्क फॉर्म भरें।
या ऊपर दी गई प्लान लिस्ट में से अपनी बीमारी का उपचार प्लान चुनें।

2. परामर्श का समय निर्धारण
हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करेंगे एवं उपचार प्लान व डॉक्टर से परामर्श के बारे में में आपको जानकारी देंगे। एवं हमारे डॉक्टर से परामर्श के लिए आपका समय निर्धारित करेंगे।

3. डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श
निर्धारित समय पर हमारे डॉक्टर आपके केस का विस्तृत विश्लेषण करेंगे एवं आपकी मेडिसिन का निर्धारण करेंगें। विस्तृत केस टेकिंग से पहले कृपया फीस का भुगतान करें।

4. आपके पते पर मेडिसिन डिलीवरी
सफल परामर्श के बाद हम आपके पते पर 1 माह की दवा भेजेंगे। दवा पहुंचने पर हमारे टीम मेंबर आपको कॉल करके दवा समझाएंगे। हमारे डॉक्टर 7 या 15 दिनों में आपके केस का फॉलो-अप करेंगे।
अपने उपचार के लिए हमें क्यों चुनें?

पूर्ण गोपनीयता
आपकी गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए हम आपकी व्यक्तिगत सूचना पूर्णतया गुप्त रखते हैं।

प्रमाणित डॉक्टर
हमारे सभी डॉक्टर रजिस्टर्ड और प्रोफेशनल डॉक्टर हैं। एवं वे सभी अपनी फील्ड में अनुभवी हैं।

सस्ता उपचार
हमारा होम्योपैथी उपचार दूसरे उपचार विकल्पों की तुलना में बहुत किफायती है।

दूसरी राय लें
हमारे मुफ्त बेसिक परामर्श से आप अपनी बीमारी के बारे में हमारे डॉक्टरों से दूसरी राय ले सकते हैं।

गहन केस विश्लेषण
हमारे डॉक्टर आपकी बीमारी का गहन विश्लेषण करते है जिससे आपके रोग का सबसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके

आसान उपलब्धता
हम हमारे ऑनलाइन परामर्श एवं उपचार से आप को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथी उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।
हमारे डॉक्टर
साइटिका कारण और लक्षण
साइटिका (Sciatica) पैर के पिछले हिस्से में होने वाला दर्द है जो पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पैरों के निचले हिस्से तक जाता है। साइटिका का दर्द आपके पैरों में मौजूद साइटिक तंत्रिका नस (Sciatic nerve) पर दबाव पड़ने या चोट लगने की वजह से होता है। साइटिक नस इंसान के शरीर की सबसे लंबी तंत्रिका नस होती है। यह पीठ के निचले हिस्से में रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है और कूल्हों से होते हुए पैर के पिछले हिस्से से आपके पैरों के निचले हिस्से तक जाती है।
साइटिका का दर्द साइटिक नस के पूरे रास्ते में महसूस होता है। दर्द के साथ प्रभावित जगह पर झुनझुनी या सुन्नपन भी हो सकता है।
साइटिका के ज़्यादातर मामलों को सही दवा, स्ट्रेचिंग और फिजियोथेरेपी से ठीक किया जा सकता है। साइटिका के इलाज में कॉन्स्टिट्यूशनल होम्योपैथिक दवाएं बहुत अच्छा असर करती हैं।
साइटिका के कारण
रीढ़ की हड्डियों के बीच की डिस्क में होने वाला हर्निया साइटिका की सबसे आम वजह है। इस हर्निया की वजह से साइटिक नस में दवाब पड़ता है जिसकी वजह से साइटिका का दर्द होता है। डिस्क हर्नियेशन के अलावा कुछ दूसरी वजहों से भी साइटिक नस प्रभावित हो सकती है जैसे आर्थराइटिस, एंकिलॉसिंग स्पॉन्डिलाइटिस, या डिस्क का क्षय करने वाली बीमारियाँ जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से।
बहुत लंबे समय तक बैठे रहने और बैठने की ख़राब मुद्रा से भी मांसपेशियों में असंतुलन और पीठ के निचले हिस्से में ज़्यादा तनाव हो सकता है, जिससे साइटिका हो सकता है।
साइटिका के लक्षण
साइटिका का दर्द आपकी पीठ के निचले हिस्से से शुरू होता है और आपके कूल्हों, पैरों के पिछले हिस्से, पिंडली तक फैल जाता है, और आपके पैर के बिल्कुल निचले हिस्से तक पहुंच सकता है।
साइटिका के लक्षण हैं:
- पीठ के निचले हिस्से से दर्द जो कूल्हों से होते हुए पैरों के पिछले हिस्से तक जाता है।
- दर्द चुभन या बिजली के झटके जैसा होता है।
- प्रभावित जगह पर झुनझुनी, सुन्नपन और जलन।
- झुकने, बैठने, मुड़ने या कुछ उठाने पर दर्द का बढ़ना।
- खांसते या छींकते समय दर्द का बढ़ना।
- प्रभावित पैर में कमज़ोरी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
अगर आपके किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है तो हमसे संपर्क करें। हमे आपकी मदद करने में ख़ुशी होगी।




